{"_id":"5bb28f23867a557ed1019d0f","slug":"15384286873-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। सीलिंग के खिलाफ दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दिल्ली में हो रही सीलिंग के लिए केंद्र की भाजपा सरकार के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार को भी जिम्मेदार ठहरा रहे थे। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप था कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके कारण दिल्ली कूड़ा घर बन गई है। प्रदर्शनकारी, भाजपा-आप आपस में लड़ना बंद करो, सफाई कर्मियों को वेतन दो, अब तो हटा लो सीलिंग की तलवार का नारा लगा रहे थे। भीड़ में शामिल कुछ कार्यकर्ता दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय की छत पर भी चढ़ गए और नारेेबाजी शुरू कर दी। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छत से उतार दिया। ब्यूरो