{"_id":"5bb28f20867a55013d11b3a6","slug":"153842868419-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में उच्च स्तरीय बैठक बेनतीजा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में उच्च स्तरीय बैठक बेनतीजा समाप्त
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में उच्च स्तरीय बैठक बेनतीजा समाप्त
- मुद्दों पर नहीं बन पाई सहमति, अगली बैठक शुक्रवार को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय यूजीसी रेगुलेशन 2018 को संशोधित कर उसे लागू करने के लिए बनी उच्च स्तरीय कमेटी की सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। बैठक में शिक्षकों से जुड़े मुद्दे जैसे प्रमोशन में एडहॉक सर्विस को जोड़ना, एपीआईए ओरियंटेशन रिफ्रेशर कोर्स की बाध्यता से छूट व कई तरह की लीव पर चर्चा हुई। लेकिन शिक्षकों से जुड़े इन मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। चार घंटे तक बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाने के कारण बैठक समाप्त कर दी गई। अब अगली बैठक शुक्रवार को होगी। उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्य प्रो हंसराज सुमन ने बताया कि बैठक में पिछली बैठक में सहमति ना बन पाने मुद्दों पर फिर से चर्चा हुई। इसमें वाइस प्रिंसिपल की योग्यता और कार्यकाल प्रमुख रही। लेकिन इस मुद्दे पर एक राय नहीं बन सकी। अब सदस्यों का प्रयास है कि अगली बैठक में शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर सहमति बने।