{"_id":"5bb28f1d867a557fef6f9196","slug":"153842868111-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी झांसी फ्लाइओवर: ट्रायल के दौरान ही लगा वाहनों का लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी झांसी फ्लाइओवर: ट्रायल के दौरान ही लगा वाहनों का लंबा जाम
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी झांसी फ्लाईओवर: ट्रायल में
ही लगा वाहनों का लंबा जाम
- डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में लगा एक घंटे से अधिक वक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद रानी झांसी फ्लाईओवर पर ट्रायल के दौरान ही लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ा। डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक वक्त लगा। वाहनों की बेतरतीबी से यह बात साफ हो गई कि फ्लाईओवर की सौगात मिलने पर भी रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की सिरदर्दी कम नहीं होने वाली है। तीन अक्तूबर से लोड टेस्ट के लिए फ्लाईओवर को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
रानी झांसी फ्लाईओवर को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने के लिए विभागीय अधिकारी लगातार तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन ट्रायल के लिए जब फ्लाईओवर को चंद घंटों के लिए खोला गया तो वहां लगे वाहनों के जाम से तैयारियों की सच्चाई सामने आ गई। कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले वाहनों को डीसीएम चौक पर भारी जाम से जूझना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ फिल्मिस्तान से आजाद मार्केट की तरफ आने वाले वाहनों को डेढ़ किमी की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लगा। हालात ऐसे थे कि वाहन चालक हर जगह देरी से पहुंचे, लेकिन मुश्किलें कम नहीं हुईं। सूत्रों के मुताबिक, डीसीएम चौक पर लगने वाले जाम को देखते हुए ट्रायल किया गया, लेकिन इस दौरान भारी जाम लगने से अधिकारियों ने कुछ घंटे बाद ही इसे बंद कर दिया।
------
तीन दिन तक होगा लोड टेस्ट
फ्लाईओवर को आमजन के लिए खोलने से पहले ट्रायल रन किया जा रहा है। लेकिन, यहां ट्रैफिक की अव्यवस्था और जाम को देखकर ऐसा लगता है कि इसकी सौगात मिलने का इंतजार कर रहे हजारों वाहन चालकों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए इसमें कुछ और वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे। तीन से छह अक्तूबर के दौरान लोड टेस्ट किया जाएगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।