{"_id":"5bb13e8e867a55013f17dbda","slug":"153834252416-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी के दिल की धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी के दिल की धड़कन
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 साल बाद सुनाई देगी बापू के दिल की धड़कन
- गांधी की 150वीं जयंती पर ईसीजी की रिपोर्ट जोड़कर तैयार किया डिजिटल रूप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की हत्या के 70 साल बाद राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में उनके दिल की धड़कन सुनाई देगी। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के मौके पर संग्रहालय की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें गांधी के जीवन के दौरान किए गए ईसीजी की रिपोर्ट को जोड़ कर नये सिरे से उनके दिल की धड़कन का डिजिटल रूप तैयार किया गया है।
संग्रहालय के निदेशक ए. अन्नामलाई ने बताया कि बापू के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संग्रहालय अहिंसा व विश्व शांति के विषय पर फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन करेगा। इस मौके पर एक मल्टी मीडिया किट भी जारी की जाएगी, जिसमें बापू के जीवन से जुड़े ऑडियो व वीडियो फुटेज शामिल होंगे। इस किट को आम लोग 300 रुपये में खरीद सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक यह किट एक पेन ड्राइव में होगी। इस किट में गांधी लिखित 20 किताबों, उन पर लिखी गई 10 किताबों, गांधी के जीवन पर आधारित एके चेट्टियार द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री, उनके जीवन से जुड़ी 100 फोटोग्राफ, उनकी आवाज, उनके आश्रमों का डिजिटल भ्रमण व उनके पसंदीदा भजनों का संग्रह होगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 1912 में गोखले के साथ पहली दक्षिण अफ्रीका यात्रा के फुटेज को एके चेट्टियार की डॉक्यूमेंट्री महात्मा गांधी: 20वीं सदी का संत में शामिल किया गया है। इस यात्रा की यह शायद पहली और आखिरी वीडियो फुटेज है। इस किट में भारत छोड़ो आंदोलन की तस्वीरों के साथ ही महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस व जवाहर लाल नेहरू के भाषणों के अलावा अब्दुल गफ्फार गांधी व नोआखली के साथ उत्तर पश्चिम प्रोविंस की शांति यात्रा की तस्वीरें भी शामिल हैं।