{"_id":"5bb13e8c867a557ff306e0b5","slug":"153834252111-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी झांसी फ्लाइओवर पर सफर के लिए नवरात्र तक करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी झांसी फ्लाइओवर पर सफर के लिए नवरात्र तक करना होगा इंतजार
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी झांसी फ्लाईओवर पर सफर के
लिए नवरात्र तक करना होगा इंतजार
- लाखों वाहन मालिकों की मुश्किलें बरकरार, देरी से उठने लगे हैं कई सवाल
- लोड टेस्ट और सीआरआरआई की रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूरी तैयारियों के दावे और ट्रायल के बाद भी वाहनों के आवागमन के लिए रानी झांसी फ्लाईओवर को खोलने में हो रही देरी से कई सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में आधे घंटे का ट्रायल भी हुआ, बावजूद इसके फ्लाईओवर पर फर्राटा भरने के लिए वाहन चालकों को नवरात्र तक इंतजार करना होगा। 3 से 6 अक्तूबर के दौरान फ्लाईओवर का लोड टेस्ट होने के बाद केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की रिपोर्ट निगम को मिलने पर ही इसे वाहनों के लिए खोला जाएगा।
लंबे समय से जाम से छुटकारा मिलने का इंतजार कर रहे बर्फखाना, फिल्मिस्तान, रोशन आरा, तीस हजारी, आजाद मार्केट सहित आसपास के लाखों वाहन मालिकों को इस फ्लाईओवर से राहत मिलेगी। लेकिन फ्लाईओवर के निर्माण और मुआवजे सहित अन्य मदों में 900 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। देरी के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि श्राद्ध की वजह से इसमें देरी हो रही है, जबकि दूसरी तरफ सीआरआरआई की रिपोर्ट न मिलने से भी सवाल उठ रहे हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि ट्रायल से पहले ही फ्लाईओवर में कुछ खामियां सामने आई थी, जिन्हें दूर करने में वक्त लग रहा है। हालांकि, एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक नवरात्र तक फ्लाईओवर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
---------
आकलन के बाद खुलेगा फ्लाईओवर
फ्लाईओवर की शुरुआत के बाद इससे होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वाहनों की संख्या और रफ्तार को देखते हुए यह भी अहम होगा कि 1.6 किमी लंबाई के इस फ्लाईओवर की लोड कैपेसिटी क्या होगी, जिसके आकलन के बाद ही फ्लाईओवर के खुलने का रास्ता साफ हो पाएगा।