फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   परी चौक पर जाम मुक्ति का ढूंढा विकल्प

परी चौक पर जाम मुक्ति का ढूंढा विकल्प

Sun, 23 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
परी चौक पर जाम मुक्ति का ढूंढा विकल्प
फोटो -
विज्ञापन

जाम से बचाव

परी चौक से पांच सौ मीटर दूर रोकी जा रही बसें
- चौकी प्रभारी का दावा नए प्रयास से पहले दिन जाम से मुक्त रहा चौराहा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शहर के मुख्य चौराहे परी चौक पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। यहां खड़ी होने वाली बसें, ऑटो आदि वाहन जाम का कारण बनते हैं। कई बार यहां अधिकारी भी जाम में फंस जाते हैं। कुछ दिन पहले यहां जाम में फंसने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया था। उनके बाद तैनात हुए चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने इस समस्या से निजात दिलाने का विकल्प ढूंढते हुए प्रयोग भी शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इससे रविवार के दिन परी चौक जाम मुक्त रहा है।

चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि यहां से बड़ी संख्या में यात्री बस आदि से कासना, जेवर, आगरा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, मथुरा, नोएडा, दिल्ली, सूरजपुर आदि स्थानों के लिए रवाना होते हैं। दिन निकलते ही यहां यात्रियों व वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यहां बस व ऑटो आकर खड़े हो जाते हैं। इससे मार्ग संक्रीण हो जाता है और जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। इसके चलते रविवार को परी चौक से लगभग पांच सौ मीटर दूर नोएडा के रास्ते पर और पुलिस चौकी से लगभग दो सौ मीटर दूर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। इससे यहां जाम की समस्या काफी हद तक कम हो गई है। पुलिस का कहना है कि रविवार को यहां अक्सर जाम होता था और बारिश में ये समस्या और भी बढ़ जाती थी। हालांकि रविवार को इस प्रयोग के चलते जाम नहीं लगा। इसलिए आगे भी ये प्रयोग जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed