{"_id":"5ba6bbed867a557fe9786493","slug":"153765372114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनव्वर सलीम का निजी सचिव फरहत अख्तर पाकिस्तान जासूसी मामले में बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनव्वर सलीम का निजी सचिव फरहत अख्तर पाकिस्तान जासूसी मामले में बरी
Updated Sun, 23 Sep 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद मुनव्वर हसन के निजी सचिव फरहत अख्तर खान को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फरहत को इस मामले में बरी कर दिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे 2016 में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने फरहत के खिलाफ अभियोजन पक्ष द्वारा पर्याप्त सबूत न जुटा पाने की स्थिति में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों से बरी कर दिया। हालांकि कोर्ट ने मामले में अन्य तीन आरोपियों मौलाना रमजान खान, सुभाष जांगिड़ और शोएब हुसैन के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने फरहत को पाकिस्तान के लिए संसद की गुप्त जानकारियों की जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी महमूद को भी गिरफ्तार किया था। बाद में राजनीतिक प्रतिरक्षा के चलते उसका नाम आरोप पत्र में शामिल नहीं किया गया और उसे पाकिस्तान भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोप पत्र में कहा गया था कि फरहत लंबे वक्त तक मुजफ्फरनगर यूपी के मरहूम सांसद मुनव्वर हसन का पीए रहा था और 20 साल से ज्यादा वक्त से वह पाक के लिए जासूसी कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उसे पैसे देती थी। फरहत 1996 से दिल्ली में सांसदों के पीए का काम कर रहा है और शक था कि वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को संसद और कई अन्य जानकारियां दिया करता था।