{"_id":"5ba40dbf867a55012c350c05","slug":"15374780619-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय युवाओं को नौकरी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय युवाओं को नौकरी के लिए प्रदर्शन
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय युवाओं को नौकरी के लिए प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। किसान कामगार मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्थानीय युवकों को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर सैमसंग कंपनी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल तालान ने कहा कि जिले में स्थानीय युवकों को नौकरी और दाखिले देने से वंचित किया जा रहा है। 50 फीसदी कोटा स्थानीय युवकों को देने की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शनकारियों ने अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डा. चंद्रवीर तेवतिया, जीते सुनपुरा, भूपेंद्र भाटी, सतीश, अरविंद, रोहताश प्रधान, पूनम बैंसला, सुधा, नासिर, सुंदर चंदेल, राज खटाना, तिमराज कसाना, धमेंद्र भाटी, नीरज नागर, हरकेश चौहान मौजूद रहे। ब्यूरो
---
अराकात अहमद बने यूनियन के राष्ट्रीय सचिव
ग्रेटर नोएडा। अराकात अहमद को भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। यह घोषणा बृहस्पतिवार को लखनावली गांव में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेज सिंह नागर ने की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार अत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता धीरज चौधरी मौजूद रहे। ब्यूरो