{"_id":"5ba2a4bc867a5520833a7393","slug":"153738564114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांति नगर में दुकानों से सील तोडने मामले में निगम ने पुलिस दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांति नगर में दुकानों से सील तोडने मामले में निगम ने पुलिस दी शिकायत
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों से सील तोड़ने
की पुलिस से शिकायत
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली निगम ने कांतिनगर में दुकानों से सील तोड़ने के मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी के गोकलपुर गांव में डेयरी की सील तोड़ने के बाद कांति नगर में भी ऐसी ही घटना हुई थी। इसे एमसीडी ने दोबारा सील कर दिया।
कांति नगर इलाके में जांच के लिए एमसीडी अधिकारी पहुंचे तो पता चला कि जूस की दुकान की सील टूटी थी। इसे दोबारा सील कर दिया गया। आसपास की अन्य दुकानों की जांच के बाद उन्हें भी सील कर दिया गया। सील तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को निगम की ओर से शिकायत दी गई है। कांति नगर में दुकान की सील जब तोड़ी जा रही थी, उस वक्त वहां गांधी नगर के विधायक अनिल बाजपेयी भी मौजूद थे।