फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पंचशील ग्रींस के निवासियों ने रखरखाव शुल्क देने से किया इंकार

पंचशील ग्रींस के निवासियों ने रखरखाव शुल्क देने से किया इंकार

Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पंचशील ग्रींस के निवासियों ने रखरखाव शुल्क देने से किया इंकार

विज्ञापन
पंचशील ग्रींस निवासियों का रखरखाव शुल्क देने से इंकार
- सोसायटी वासियों ने बिल्डर को ई-मेल भेज शुल्क नहीं देने की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस सोसायटी के निवासियों ने दो साल का मेंटेनेंस शुल्क देने से इंकार कर दिया है। सोसायटी वासी बिल्डर को ई-मेल भेज इसकी जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि अपार्टमेंट आनर्स एसोसिएशन (एओए) बनाने और हर माह शुल्क लेने की सहमति तक मेंटेनेंस शुल्क अदा नहीं किया जाएगा। रविवार को बिल्डर ने ई-मेल के भेजकर सोसायटी वासियों को दो साल का रखरखाव शुल्क देने को कहा था।
लोगों ने बताया कि सोसायटी में मेंटेनेंस की सुविधा बेहद खराब है। किसी भी शिकायत का समय पर समाधान नहीं होता है। स्ट्रीट लाइट खराब रहती है। मेंटेनेंस कंपनी सहीं से काम नहीं करती। बिल्डर से कई बार कंपनी की शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिछले दिनों सोसायटी के लोगों ने सुविधाओं में सुधार नहीं होने तक मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने का फैसला लिया था। इस संबंध में बिल्डर को अवगत करा दिया गया था। इसके बाद भी बिल्डर ने स्थानीय निवासियों के साथ कोई बातचीत नहीं की थी।
विज्ञापन

रविवार को बिल्डर की तरफ से सोसायटी के लोगों के पास ई-मेल आया है, जिसमें बिल्डर ने सभी से दो साल का मेंटेनेंस शुल्क मांगा गया है। बिल्डर के ई-मेल का लोगों ने जवाब दिया है और मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने का फैसला लिया है। लोगों ने बताया कि पहले भी बिल्डर ने दो साल का शुल्क एक साथ लिया था। सोसायटी निवासी विकास कुमार का कहना है कि सोसायटी के सभी लोग मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने पर एकमत हैं। मांगें पूरी होने के बाद ही शुल्क दिया जाएगा। जल्द ही आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed