{"_id":"5b96a0d2867a557f6f60c483","slug":"15365982117-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, लाठीचॉर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, लाठीचॉर्ज
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज
- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल
- कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध सोमवार को अखिल भारतीय युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। भारत बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान आईटीओ की ओर आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि घायल कार्यकर्ताओं को चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाने की जगह पुलिस गाड़ियों में भरकर उन्हें थाने ले गई।
इस घटना पर कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से जाहिर है कि पुलिस अब जनता की नहीं, बल्कि मोदी सरकार की सेवा कर रही है। राजेंद्र प्लेस और आईटीओ से लेकर रामलीला मैदान तक सड़कों पर उतरी कांग्रेस ने न केवल केंद्र सरकार के कामों पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें आम लोगों का विरोधी करार दिया। भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली गेट से आईटीओ की ओर जब कार्यकर्ता शांति मार्च करते हुए बढ़े तो दिल्ली पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज भांजनी शुरू कर दी। इस घटना में केशव चंद्र यादव भी बुरी तरह घायल हो गए। जबकि अन्य नेताओं को भी गंभीर चोटें आई हैं। केशव का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर शांति मार्च पर लाठीचार्ज चार्ज किया है।
महिला कांग्रेस ने भी किया प्रदर्शन
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी भारत बंद के दौरान दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में महिला की पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन कर दामों में कमी करने की मांग की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने आईटीओ पर प्रदर्शन कर मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि पर चिल्लाते थे, उनके राज में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये के पार हो गई है। फिर भी मोदी कोई कदम उठाने को तैयार नही है। पुलिस की बड़ी तादाद को देखते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने तंज कसा कि मोदी सरकार महिलाओं से घबरा गई है। तभी विरोध को देख इतने सारे पुलिस का बंदोबस्त किया उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जिस तरह महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए जागरुकता दिखाई है यदि वो दिल्ली भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिखाती तो यह सुरक्षित शहर बन जाता।