{"_id":"5b8ff4ae867a557ed431683d","slug":"15361609283-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक का 25 हजार का इनामी संदीप मलिक दिल्ली में दबोचा, गैंगस्टर दिलबाग उर्फ बाग का है भतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक का 25 हजार का इनामी संदीप मलिक दिल्ली में दबोचा, गैंगस्टर दिलबाग उर्फ बाग का है भतीजा
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहतक, हरियाणा के 25 हजार के इनामी बदमाश संदीप मलिक उर्फ भोला कारोरे को द्वारका से गिरफ्तार किया है। वह रोहतक हरियाणा के गैंगस्टर दिलबाग उर्फ बाग का भतीजा है। दिलबाग और छिप्पी गिरोह में करीब 18 वर्ष से चल रही गैंगवार में दोनों गिरोहों के सरगना समेत परिवारों के 20 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। संदीप मलिक से तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार, हवलदार अमित कुमार को तीन सितंबर को मिली एक सूचना के बाद एसआई सतेंद्र खारी की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सेक्टर-14 द्वारका मेट्रो पार्किंग में घेराबंदी कर गांव व पोस्ट कारोरे, जिला रोहतक, हरियाणा निवासी गैंगस्टर संदीप मलिक को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2010 में सांपला, रोहतक में गैंगवार में हुई एक हत्या में संदीप को उम्रकैद हुई थी।
विज्ञापन
अगस्त, 2016 में इसे 14 दिन की पेरोल मिली और इसके बाद वह फरार था। संदीप के चाचा दिलबाग की गांव के ही रामनिवास छिप्पी से वर्ष 1998 से गैंगवार चल रही थी। छिप्पी ने दिलबाग के बड़े भाई सिलक राम की रोहतक में खरावर रेलवे स्टेशन पर हत्या कर दी थी। एक हफ्ते बाद ही दिलबाग ने अपने गिरोह के साथ छिप्पी के परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
गैंगवार में दोनों तरफ के 15 लोगों हत्या हुई। दिलबाग ने वर्ष 2003 में रामनिवास की भी हत्या कर दी थी। दिलबाग, उसके भाई भगवान व एक साथी अनुज फौजी की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब रोहतक कोर्ट में पेश कर उन्हें गुरुग्राम जेल ले जाया जा रहा था। फिलहाल रामनिवास के बेटे अनिल उर्फ लीला और सोमवीर उर्फ मोटा गिरोह को चला रहे हैं। दोनों इस समय जेल में है। दिलबाग सिंह के परिवार के ज्यादातर सदस्य जेल में हैं या गैंगवार में मारे जा चुके हैं।