{"_id":"5b8ff2c7867a55013a6c3c0d","slug":"153616044118-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल नीति बनाने में दिल्ली सरकार विफल साबित हुई: विजेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल नीति बनाने में दिल्ली सरकार विफल साबित हुई: विजेंद्र गुप्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
vijender gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने दिल्ली सरकार पर खेलों को प्रोत्साहन नहीं देने का आरोप लगाया है। साथ ही दिल्ली में खेलों के लिए अलग से निदेशालय बनाने की मांग की है। खेल निदेशालय नहीं होने पर भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ भी लिया।
विज्ञापन
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में खेलों के लिए प्रभावकारी नीति बनाने में विफल रही है। एशियन खेलों की ब्राेंज मेडल विजेता दिव्या काकरान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वास्तविकता का आइना यह कहकर दिखा दिया कि सरकार ने उनकी सही समय पर सहायता की होती तो वे स्वर्ण पदक जीत सकती थी। उनकी व्यथा केजरीवाल सरकार के प्रति सभी खिलाड़ियों के दर्द को व्यक्त करती है।
विज्ञापन
खेल के लिए अलग से कोई भी विभाग नहीं है। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निदेशालय की आवश्यकता है। वर्तमान व्यवस्था में राज्य स्तर पर खेलों के लिए किसी अधिकारी के पास न तो समय है न रुचि। खिलाड़ियों को आवश्यक धनराशि, प्रोत्साहन और आधारभूत ढांचा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया एक माह का वेतन
नई दिल्ली। भाजपा विधायकों ने एक महीने का वेतन केरल बाढ़ राहत के लिए समर्पित कर दिया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के अनुसार केरल में राहत के लिए वित्तीय व आवश्यक सामग्री जुटाई जा रही है। बाढ़ पीड़ितों के प्रति भाजपा संवेदनशील है। विधायक ओम प्रकाश शर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, जगदीश प्रधान और विजेंद्र गुप्त ने एक महीने का वेतन केरल बाढ़ राहत के लिए दिया है।