{"_id":"5b82ac5b42c7924657041f1c","slug":"15352904483-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के दफ्तर में घुसकर तलवार से जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार के दफ्तर में घुसकर तलवार से जानलेवा हमला
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: ठेकेदार के दफ्तर में घुसकर तलवार से हमला
गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 में दफ्तर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने कंस्ट्रक्शन ठेेकेदार पर तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दफ्तर में मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी को भी बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में ठेकेदार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक, श्योराजपुर गांव निवासी विनोद ठेके पर बिल्डिंग निर्माण का काम करते हैं। साइट-5 में उनका कार्यालय है। वे शनिवार रात साइट पर काम करने वाले लोगों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। बैठक खत्म होने के बाद दफ्तर से लोग चले गए। इसके लगभग पांच मिनट बाद चार हमलावर उनके दफ्तर में घुस गए और तलवार से विनोद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान दफ्तर में मौजूद कर्मचारी सुनील ने हमलावरों का विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उससे भी मारपीट की।
---
अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। घायल से आरोपियों के संबंध में प्राथमिक पूछताछ की गई है, लेकिन उसने हमलावरों को पहचानने से इंकार किया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
- धर्मेंद्र शर्मा, ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी