फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूटपाट का विरोध करने पर ईको वैन चालक की चाकू मारकर हत्या

लूटपाट का विरोध करने पर ईको वैन चालक की चाकू मारकर हत्या

Fri, 24 Aug 2018 07:20 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर ईको वैन चालक की चाकू मारकर हत्या
लूट का विरोध करने पर
विज्ञापन

वैन चालक की हत्या
- बदमाशों ने मालिक को किया घायल, दो थानों में सीमा विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ईको कार चालक रिंकू (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वैन मालिक विनोद को भी जख्मी कर दिया। जांच को लेकर दो थानों के बीच सीमा को लेकर विवाद शुरू हो गया। बाद में मंगोलपुरी थाना पुलिस ने घायल मालिक के बयान पर लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, बुध विहार फेज एक में माता-पिता और दो बहनों के साथ रहने वाला रिंकू विनोद की ईको कार चलाता था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह अवंतिका पार्क स्थित टैक्सी स्टैंड पर कार रोककर पार्क में गया था। पार्क में मौजूद चार बदमाशों ने चाकू के बल पर उसका पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया। रिंकू भागकर पार्क से बाहर आया और मालिक विनोद को लेकर दोबारा पार्क में पहुंचा। विनोद ने बदमाशों को रिंकू से लूटा गया सामान लौटाने को कहा तो उन्होंने रिंकू की जांघ में चाकू मार दिया। बचाव करते विनोद के हाथ में चाकू लगा। बदमाशों के जाने पर विनोद ने पुलिस को सूचना दी और रिंकू के साथ मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। इलाज के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed