{"_id":"5b800c2342c79246695cd4a6","slug":"153511836110-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो व नोएडा में सात नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो व नोएडा में सात नमूने जांच के लिए भेजे
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 किलो मिलावटी खोया नष्ट कराया, सात सैंपल भरे
ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर कई स्थानों से सैंपल भरे हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश, रेनू सिंह और आशुतोष कुमार की टीम ने ग्रेटर नोएडा में 7 नमूनों का संग्रह किया। इसमें गणपति स्वीट्स अल्फा-टू मार्केट से खोया बर्फी और खोया का नमूना लिया गया। यहां से मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर लगभग 50 किलो खोये को नष्ट कराया गया। वहीं सैनिक कुमार सिंह, प्रीति और श्वेता चक्रवर्ती खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने सेक्टर 49 नोएडा स्थित विशाल मेगा मार्ट का निरीक्षण कर बेसन और दो खाद्य तेलों के नमूने संग्रहीत किए। इसके बाद नोएडा के सेक्टर 76 स्थित बीकानेरी स्वीट्स से नारियल बर्फी का सैंपल भरा गया। जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन संजय शर्मा ने बताया है कि अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। ब्यूरो