फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पांच मिनट का रास्ता पार करने में लगे 40 से 50 मिनट

पांच मिनट का रास्ता पार करने में लगे 40 से 50 मिनट

Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पांच मिनट का रास्ता पार करने में लगे 40 से 50 मिनट
फोटो-----
विज्ञापन

जाम के झाम से जूझी जनता
पांच मिनट का रास्ता तय करने में लगे 40 से 50 मिनट
पर्थला गोल चक्कर से किसान चौक तक तीन घंटे जाम में फंसे रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बृहस्पतिवार सुबह लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान पांच मिनट का रास्ता तय करने में 40 से 50 मिनट लग गए। हालांकि, जाम की शुरूआत नोएडा के पर्थला गोल चक्कर से हुई थी। वहां से जाम किसान चौक पहुंच गया। वहीं, जाम से परेशान लोगों ने ट्विटर पर जंग छेड़ दिया। साथ ही ट्वीट में प्राधिकरण, प्रशासन, सीएम, पीएम, पुलिस तक को टैग कर दिया गया।
बारिश में पर्थला चौक पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और जाम लगना शुरू हो गया। धीरे धीरे जाम किसान चौक तक पहुंच गया। गोल चक्कर के चारों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से जाम शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे यही स्थिति रही। ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले निलेश मोहन ने बताया कि 7 बजकर 40 मिनट पर घर से निकले थे कौशांबी साढ़े नौ बजे तक पहुंच पाए। वहीं, रचना का कहना है कि वह सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर घर से निकली थी और 10 बजकर 50 मिनट पर लोधी पहुंची। पर्थला व किसान चौक पर जाम के कारण देरी हुई।
विज्ञापन


गलत दिशा में चलते हैं वाहन
लोगों ने बताया कि शुरू में हल्का जाम था। जिसे देखकर लोगों ने गलत दिशा में चलना शुरू कर दिया। जाम बढ़ता चला गया। स्कूल की बस भी गलत दिशा में चल रही थी। लोगों ने यातायात पुलिस को ऐसे वाहनों की फोटो भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर चलाया अभियान
किसान चौक पर रोजाना जाम लगाता है, लेकिन बृहस्पतिवार के जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। परेशान होकर लोगों ने ट्विटर पर अभियान छेड़ दिया। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, यूपी पुलिस, यातायात पुलिस, प्राधिकरण, प्रशासन तक को टैग किया। लोगों ने लिखा है कि आखिर यातायात पुलिस कर क्या रही है। जाम को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। एक व्यक्ति ने लिखा है कि प्राधिकरण यातायात पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रही है। जबकि, वहां के बाबू प्लानिंग को दोष दे रहे है। निजात कोई नहीं दिलाता है। मनीष कुमार ने बताया कि किसान चौक के जाम को लेकर हजारों ट्वीट किए गए हैं।


सोशल मीडिया पर मिली जानकारी, बदला रास्ता
जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करनी शुरू कर दी। व्हॉट्सएप ग्रुप और ट्विटर पर संदेश चलाने का लाभ उन लोगों को मिला जो इस मार्ग का प्रयोग करने वाले थे। जानकारी मिलते ही कई लोगों ने अपना रास्ता ही बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed