फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ग्रेनो इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी की तैयारी शुरू

ग्रेनो इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी की तैयारी शुरू

Thu, 23 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनो इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी की तैयारी शुरू
ग्रेनो इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी की तैयारी शुरू
विज्ञापन

-यूपी योद्धा आयोजक टीम और स्टॉर स्पोर्ट्स तकनीकी टीम ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शहर के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोट्रर्स कांप्लेक्स का इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी के लिए तैयार किया जा रहा है। तैयारी के संबंध में बृहस्पतिवार को आई यूपी योद्धा आयोजक टीम और स्टार स्पोर्ट्स चैनल की तकनीकी टीम ने मैच की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों ही टीमें स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से बेहद खुश नजर आईं।
देशभर में पांच अक्तूबर से पांच जनवरी के बीच प्रो कबड्डी की प्रतियोगिता होनी हैं। इसके अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में 31 अक्तूबर से लेकर नौ नवंबर के बीच प्रो कबड्डी का आयोजन किया जाना है। इस इंडोर स्टेडियम में यूपी योद्धा टीम के पांच मुकाबलों सहित सभी टीमों के कुल 11 मुकाबले होने हैं। पिछले वर्ष ही प्रो कबड्डी में शामिल यूपी योद्धा टीम के मुकाबलों के लिए लखनऊ में मुकाबले हुए थे, लेकिन बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत के चलते इस बार ग्रेनो स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इसी के संबंध में यूपी योद्धा टीम प्रबंधन के ऑपरेशनल मैनेजर सिद्धार्थ समेत सुजॉय, विकास, माइकल, आदित्य व रुद्रा ने इंडोर स्टेडियम का जायजा लिया। वहीं, स्टॉर स्पोर्ट्स चैनल की प्रोडक्शन, प्रायोजक, तकनीकी, आपरेशनल, मार्केटिंग टीम के करीब 15 सदस्यों ने तैयारियों के लिए इंडोर स्टेडियम का जायजा लिया।
विज्ञापन


स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर पर मोहित हुई टीम
जायजा लेने आई टीमों ने बताया कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है। एक ही स्थान पर सभी खेलों की सुविधाएं हैं। वहीं इंडोर स्टेडियम में 4500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, इमरजेंसी के दौरान मौजूद सभी सुविधाएं, पार्किंग, कूलिंग, लाइट आदि इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले शुरू हो जाएगी तैयारी
मुकाबले शुरू होने से एक सप्ताह पहले तैयारियों के लिए टीमें आ जाएंगी। इस दौरान इंडोर स्टेडियम के अंदर मुख्य कोर्ट बनेगा और बाहर प्रेक्टिस कोर्ट बनेगा, जहां खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed