फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्र सिंहा

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्र सिंहा

Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्र सिंहा
पूर्वांचली मतदाताओं के बीच पैठ मजबूत करने की कोशिश में आप
विज्ञापन

-दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। इससे सियासी गलियारे में सिन्हा की आम आदमी पार्टी (आप) से नजदीकी की चर्चा आम है। जानकारों का मानना है कि आप के साथ गलबहियां कर रहे सिन्हा लोक सभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी धमाका कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी इस तरह की किसी संभावना को सिरे से नकार रही है।

दरअसल, शुक्रवार को उत्तर पूर्वी जिले के नंद नगरी से स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम लांच हो रहा है। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। पार्टी का कहना है कि यह दिल्ली सरकार का प्रोग्राम है और सिन्हा सरकार की नीतियों के समर्थक रहे हैं। इसका कई मौकों पर उन्होंने खुलकर इजहार भी किया है। ऐसे में उनके कार्यक्रम में मौजूद रहने से किसी तरह का सियासी संदेश निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, लेकिन जानकार बताते हैं कि कार्यक्रम ऐसे वक्त हो रहा है जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में लोक सभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि वह दिल्ली में पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं को अपने साथ मजबूती से जोड़े। उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या अधिक है और फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद हैं। हालांकि, आप के लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं। फिर भी आप की रणनीति है कि दूसरे बड़े नामों को भी भुनाया जाए। इस कड़ी में शत्रुघ्न सिंहा का कद मददगार हो सकता है। इसी मकसद से उन्हें दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed