फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ऑफिस टाइम में तकनीकी दिक्कत से यात्री परेशान

ऑफिस टाइम में तकनीकी दिक्कत से यात्री परेशान

Thu, 23 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस टाइम में तकनीकी दिक्कत से यात्री परेशान
ऑफिस टाइम में तकनीकी दिक्कत से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

प्रगति मैदान स्टेशन पर ब्लू लाइन मेट्रो का दरवाजा बंद नहीं हुआ
-सीलमपुर में मेट्रो ट्रेन को नहीं मिला सिग्नल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में ऑफिस टाइम के दौरान बृहस्पतिवार को यात्रियों को तकनीकी दिक्कत के चलते भारी परेशानी हुई। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर ब्लू लाइन मेट्रो ट्रेन का दरवाजा बंद नहीं हुआ और सीलमपुर मेट्रो स्टेशन में रेड लाइन मेट्रो ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलने से यात्री करीब आधे से पौने घंटे तक ट्रेन न मिलने में ऑफिस देरी से पहुंचे। दिल्ली मेट्रो ने तकनीकी दिक्कत से यात्रियों को जल्द निजात दिलाई, लेकिन फिर भी ऑफिस टाइम में यात्रियों को परेशानी हुई।

दिल्ली मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, द्वारका की ओर जाने वाली ब्लू लाइन मेट्रो की ट्रेन सुबह 7. 28 मिनट पर प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन के दरवाजे बंद हुए, लेकिन एक कोच का दरवाजा खुला रह गया। काफी मशक्कत के बाद भी ट्रेन का दरवाजा बंद नहीं हुआ तो फिर ट्रेन से यात्रियों को उतार दिया गया। इस मेट्रो ट्रेन को मंडी हाउस तक खाली ले जाकर वापस यमुना बैंक स्टेशन तक ले जाया गया। हालांकि इस दौरान वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका की ओर जाने वाली ट्रेन जगह-जगह खड़ी हो गईं। दूसरी ओर रेड लाइन मेट्रो ट्रेन को सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास सुबह साढ़े आठ बजे ट्रेन को सिग्नल मिलना बंद हो गया। इसके बाद ट्रेन को मैनुअल मोड में दूसरे स्टेशन तक पहुंचाकर खाली करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed