फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रगति मैदान में सज रही है पुस्तकों की दुनिया

प्रगति मैदान में सज रही है पुस्तकों की दुनिया

Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रगति मैदान में सज रही है पुस्तकों की दुनिया
कल से प्रगति मैदान में सज रही है पुस्तकों की दुनिया
विज्ञापन

-देश-विदेश के 120 से अधिक प्रकाशक व पुस्तक विक्रेता भाग लेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। वीकेंड पर प्रगति मैदान में आगामी 25 अगस्त से दिल्ली पुस्तक मेले का आगाज हो रहा है। सात दिवसीय पुस्तकों के मेले में देश-विदेश के 120 से अधिक प्रकाशक व पुस्तक विक्रेता भाग लेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह मेले का उद्घाटन करेंगे। आईटीपीओ के कार्यकारी निदेशक दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स के साथ आईटीपीओ मेले का आयोजन कर रहा है। इसी दौरान स्टेशनरी मेले का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि मेले में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क होगा और पहली बार ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि मेले में फिक्शन, नॉन फिक्शन, कथा-कहानी, धार्मिक के अलावा शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी। दीपक कुमार के मुताबिक, प्रगति मैदान के पुनर्विकास से जुड़ा प्रोजेक्ट का काम प्रगति पर है। अगले साल इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रगति मैदान में होने वाले आयोजनों के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी। साथ ही एक्सपो में आने वाले दर्शकों को भी खासी सहूलियत होगी।
---
सर्व शिक्षा अभियान रहेगा मेले का केंद्रीय विषय
आयोजकों के मुताबिक, मेले में सर्वशिक्षा अभियान पर जोर रहेगा। इसके सहारे प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया विजन का प्रोजेक्ट किया जाएगा। 2 सितंबर तक चलने वाले सात दिवसीय मेले में बुक रीडिंग सेशन, लेखक मीट, पेंटिंग प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

---
हॉल नंबर-7 में आयोजित होगा मेला
दिल्ली पुस्तक मेले का आयोजन हॉल नंबर-7 में होगा। इसके लिए गेट नंबर 1, 8 व 10 से प्रवेश किया जा सकेगा। छात्रों को ले जाने वाली स्कूली बसों को गेट नंबर एक से प्रवेश की इजाजत होगी। निशुल्क प्रवेश कर दर्शक 10 बजे सुबह से 8 बजे शाम तक मेले का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed