{"_id":"5b7ed6c542c79246475f6bdd","slug":"15350391637-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में सभी खेल प्रतियोगिताओं की वीडियोग्राफी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में सभी खेल प्रतियोगिताओं की वीडियोग्राफी होगी
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में सभी खेल प्रतियोगिताओं की होगी वीडियोग्राफी
- सीबीएसई ने चालू सत्र से किया अनिवार्य, वीडियोग्राफी रिकॉर्ड तीन माह तक रखना होगा
- खेलों में पारदर्शिता व निष्पक्षता लाने के लिए बोर्ड ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश-विदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की अब वीडियोग्राफी होगी। सीबीएसई ने चालू सत्र से खेल आयोजनों की वीडियोग्राफी को अनिवार्य बनाया है। बोर्ड ने खेलों में पारदर्शिता व निष्पक्षता लाने के लिए यह फैसला किया है। स्कूलों को खेल प्रतियोगिताओं की वीडियोग्राफी का रिकॉर्ड तीन माह के लिए रखना होगा।
सीबीएसई की ओर से स्कूलों मेें कई तरह के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैैं। यह राष्ट्रीय स्तर से लेकर जोनल-कलस्टर स्तर के होते हैं। ऐसे में बोर्ड चाहता है कि हर तरह की खेल प्रतियोगिता में पारदर्शिता लाई जाए, जिससे कि भविष्य में प्रतियोगिता के रिजल्ट पर कोई सवाल खड़ा न हो। बोर्ड ने खेलों में पारदर्शिता व निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए कलस्टर, जोनल व राष्ट्रीय स्तर के सभी खेल आयोजनों के लिए वीडियोग्राफी को अनिवार्य बनाया है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश भेज दिए हैं।
बोर्ड की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि स्कूल सीबीएसई अनुदान से वीडियोग्राफी पर व्यय को पूरा करें। वीडियोग्राफी की अनिवार्यता के लिए स्कूल को कोई अतिरिक्त भुगतान सीबीएसई की ओर से नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह इन निर्देशों पर ध्यान दें और इसके अनुसार ही खेल आयोजनों को व्यवस्थित करें।