फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   संविधान का सम्मान नहीं करने वालों पर उचित कदम उठाए केंद्र सरकार:गौतम

संविधान का सम्मान नहीं करने वालों पर उचित कदम उठाए केंद्र सरकार:गौतम

Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
संविधान का सम्मान नहीं करने वालों पर उचित कदम उठाए केंद्र सरकार:गौतम

विज्ञापन

संविधान का सम्मान नहीं करने वालों पर कार्रवाई हो : गौतम
बाबा साहब पर टिप्पणी और संविधान की प्रतियां जलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने संविधान का सम्मान नहीं करने वालों पर उचित कदम उठाने की मांग की। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के बारे में अभद्र भाषा बोलने पर चिंता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे यह सब कुछ हो रहा है, पर ऐसे लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

राजेंद्र पाल गौतम ने प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ शरारती लोगों ने ना केवल बाबा साहब पर टिप्पणी की बल्कि संविधान की प्रतियां भी जलाईं। अनुसूचित जाति जनजाति कानून को बहाल करने के लिए देश के मूल निवासियों ने जो आंदोलन 2 अप्रैल से छेड़ रखा है, उसके जवाब में ये भड़काऊ कृत्य किया गया है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि ऐसी सभा को अंजाम देने के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति कैसे मिली। मिली भी तो सभास्थल पर तैनात पुलिस बल ने ऐसे कृत्य को रोका क्यों नहीं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कहीं इस तरह की दलित व संविधान विरोधी कार्य को केंद्र सरकार का परोक्ष समर्थन तो प्राप्त नहीं है। क्योंकि संरक्षण के बगैर राजधानी में सार्वजनिक मंच से संविधान को जलाने जैसा जघन्य अपराध करने की हिम्मत कोई समूह कर ही नहीं सकता। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed