{"_id":"5b57702f4f1c1bee748b5c7d","slug":"15324570035-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्मीकि समाज के करण सिंह कर्मा आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्मीकि समाज के करण सिंह कर्मा आप में शामिल
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल्मीकि समाज के करण सिंह कर्मा आप में शामिल
- अरविंद केजरीवाल व दिलीप पांडेय की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तरी-पूर्वी लोकसभा के प्रभारी दिलीप पांडे की मौजूदगी में मंगलवार को बाल्मीकि समाज के नेता करण सिंह कर्मा अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। केजरीवाल ने कर्ण सिंह कर्मा को पार्टी की टोपी पहनाई। इस मौके पर दिलीप पांडेय ने बताया कि करण सिंह कर्मा बाल्मीकि समाज के जाने-माने चेहरे हैं। उन्होंने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बाल्मीकि समाज की सेवा करते हुए गुजारा है। करण सिंह कर्मा फिलहाल भारतीय बाल्मीकि समाज के अध्यक्ष होने के साथ-साथ बाल्मीकि मेला समिति के चेयरमैन, एशियन थ्रो बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष, फिस्ट-बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, और श्री रामलीला कमेटी रोहिणी के चेयरमैन भी हैं। वही, करण सिंह कर्मा ने कहा कि बीते तीन सालों से आप की सरकार ने दिल्ली वालों की जिंदगी में बुनियादी बदलाव किए है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए काम को पूरी दुनिया लोहा मान रही हैं। ब्यूरो