फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली के खेतों में पैदा होगी बिजली

दिल्ली के खेतों में पैदा होगी बिजली

Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के खेतों में पैदा होगी बिजली
अब राजधानी के किसान खेतों में पैदा करेंगे बिजली
विज्ञापन


- प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोत्तरी योजना को दी मंजूरी, कृषि भूमि पर लगेंगे सोलर पैनल
- किसानों को एक लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मिलेगा किराया, पीपीपी मॉडल से पूरी होगी योजना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अब देश की राजधानी के किसान अपने अपनी फसल को नुकसान पहुंचाए खेतों में बिजली का पैदावार करेंगे। इसके तहत दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोत्तरी सोलर योजना को मंजूरी दे दी। केजरीवाल के मुताबिक, योजना के तहत खेतों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। ऊपर से किसानों को 25 साल तक किराया भी मिलेगा। इस योजना से प्रदेश सरकार को भी करोड़ोां का राजस्व लाभ मिलेगा। बैठक में शहीदों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की योजना को भी हरी झंडी दी गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चार साल में किसानों की आय दुगनी करने की बात रहे हैं। लेकिन दिल्ली सरकार अपने यहां के किसानों की आय तीन से चार गुनी करने जा रही है। यह काम मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोत्तरी सोलर योजना के तहत किया जाएगा। केजरीवाल के मुताबिक, योजना दिल्ली सरकार के ग्रीन बजट का हिस्सा है। इसके तहत कृषि योग्य भूमि पर तयशुदा ऊंचाई पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। पैनल लगाने के काम निजी कंपनी करेगी। किसानों के साथ कंपनी 25 साल का समझौता करेगी। इसमें किसानों को अपनी भूमि का किराया मिलेगा और बिजली भी मुफ्त मिलेगी। वहीं, इस कदम से दिल्ली की आबोहवा सुधारने में सरकार को मदद मिलेगी। जबकि सस्ती बिजली मिलने से दिल्ली सरकार को 400-500 करोड़ रुपये का राजस्व बचेगा। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि अगले आठ से नौ महीनों में किसानों को योजना का फायदा मिलने लगेगा।
विज्ञापन

----
मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोत्तरी सोलर योजना
-किसानों को एक लाख प्रति एकड़ की रेट पर मिलेगा पैनल का किराया।
-किराए में हर साल 6 फीसदी का होगा इजाफा, 25 साल में किराया पहुंचेगा चार लाख रुपये।
-फिलहाल किसानों की एक एकड़ से 20-30 हजार की होती है कमाई, किराए से होगी अतिरिक्त आय।
-किसानों को हर एकड़ पर साल भर में मिलेगी 1000 यूनिट की मुफ्त बिजली।
-एक मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने के लिये 6 एकड़ जमीन की होगी जरूरत।
-न्यूनतम 3.5 मीटर की ऊंचाई पर लगेंगे पैनल, ट्रैक्टर आदि कृषि उपकरणों को चलाने में नहीं होगी दिक्कत।
-जमीन के करीब एक तिहाई हिस्से में लगेगा पैनल, खेती नहीं होगी प्रभावित।
-किसानों को एक पैसा नहीं करना होगा निवेश, पीपीपी मॉडल पर निजी कंपनियां लगाएंगी पैनल।
-दिल्ली सरकार खरीदेगी बिजली, मौजूदा 9 रुपये प्रति यूनिट की जगह 4-5 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली।
- प्रदेश सरकार को 400-500 करोड़ रुपये की होगी बचत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed