{"_id":"5b4a2d7c4f1c1b38748b4b49","slug":"15315879613-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान चौक पर दिन में लगा जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान चौक पर दिन में लगा जाम, लोग रहे परेशान
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान चौक पर दिन में लगा जाम, लोग रहे परेशान
ग्रेटर नोएडा। किसान चौक पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। शनिवार की दोपहर में हल्की बारिश के बाद किसान चौक पर लंबा जाम लगा गया। यातायात पुलिस नदारद थी। लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
शनिवार दोपहर बारिश के दौरान किसान चौक पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जिस कारण किसान चौक के चारों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे अमित गुप्ता ने बताया कि किसान चौक पर यातायात पुलिसकर्मी नहीं थे। साथ ही लोगों ने गलत दिशा में चलना शुरू कर दिया। इस कारण जमा बढ़ता चला गया। बाद में इसकी सूचना सोशल मीडिया पर पुलिस को दी गई। जिसके बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। जाम खुलवाने में पुलिस को करीब 40 मिनट लगे। ब्यूरो