फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   150 buyers of Amrapali got the keys of the house on Dhanteras

धनतेरस पर आम्रपाली के 150 खरीदारों को मिली घर की चाबी

Wed, 03 Nov 2021 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
150 buyers of Amrapali got the keys of the house on Dhanteras
आम्रपाली के सेंचुरियन पार्क में आयोजित हवन में शामिल खरीदार। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। धनतेरस पर ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के सेंचूरियन पार्क प्रोजेक्ट के 150 खरीदारों का दस साल का इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार को प्रोजेक्ट के लो-राइज ब्लॉक में पहले हवन किया गया। इसके बाद खरीदारों को चाबी दी गई। कब्जा मिलने के बाद खरीदारों के आंसू निकल गए।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में लो-राइज, ओ-टू वैली और टॉपिकल गार्डन व टेरेंस होम्स हैं। प्रोजेक्ट में करीब 8500 खरीदार हैं। खरीदारों ने वर्ष 2010 में घर खरीदा था। तीन साल के अंदर बिल्डर ने कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन समय पर कब्जा नहीं दे सका। प्रोजेक्ट लंबे समय से बंद था। आम्रपाली के खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की जिम्मेदारी एनबीसीसी को दी थी। एनबीसीसी सभी प्रोजेक्ट में निर्माण करा रहा है। सेंचूरियन पार्क के लो-राइज ब्लॉक में वर्ष 2021 की शुरुआत में कब्जा दिया जाना था, लेकिन कोविड के कारण काम प्रभावित हुआ। अब मंगलवार को धनतेरस के दिन प्रोजेक्ट के 150 खरीदारों को कब्जा दिया गया है। कब्जा देने से पहले प्रोजेक्ट पर हवन किया गया। यहां पर कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमानी के अलावा सभी खरीदार, नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

36000 खरीदारों को 2023 तक कब्जा
ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के पांच प्रोजेक्ट हैं। इनमें सेंचूरियन पार्क, लेजर वैली, ड्रीमवैली, लेजर वैली डेवलपर्स, स्मार्ट सिटी डेवलपर्स हैं। इन सभी में अलग-अलग नाम से छोटे-छोटे प्रोजेक्ट हैं। सभी प्रोजेक्ट में कुल 36000 खरीदार हैं। इनको जुलाई, 2023 तक कब्जा मिलना है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई है। ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के किसी प्रोजेक्ट में पहली बार खरीदारों को कब्जा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed