{"_id":"6096d8558ebc3e8dc507008c","slug":"15-thousand-sought-fare-from-greno-west-to-pari-chowk-video-viral-grnoida-news-noi5809274155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट से परी चौक तक 15 हजार मांगा किराया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट से परी चौक तक 15 हजार मांगा किराया, वीडियो वायरल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एंबुलेंस चालक ने ग्रेनो वेस्ट के एक निजी अस्पताल से संक्रमित के शव को परी चौक श्मशान घाट ले जाने का किराया 15 हजार रुपये मांगा। चालक के रुपये मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की शिकायत नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने अधिकारियों से ट्विटर पर भी की। इसके बाद यातायात पुलिस ने शव को श्मशान घाट तक ले जाने में परिजनों की मदद की।
बताया गया है कि ग्रेनो वेस्ट की निराला स्पायर सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति की कुछ दिन से तबीयत खराब थी। आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बावजूद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप है कि शव को अस्पताल से परी चौक श्मशान घाट तक ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 15 हजार रुपये मांगे। परिजन ने पैसे कम करने को कहा, लेकिन चालक इस पर तैयार नहीं हुआ। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के लिए मदद मांगी गई, लेकिन जवाब नहीं मिल सका। एंबुलेंस चालक से बातचीत का किसी ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो को अन्नू खान ने ट्वीट कर शिकायत की। इसके बाद यातायात पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि शिकायत मिलने पर तुरंत दूसरी एंबुलेंस उपलब्ध करा दी गई।
परी चौक के पास बैरीकेड लगाकर की चेकिंग
ग्रेनो जोन के पुलिस अधिकारियों व थाना पुलिस ने शुक्रवार को देर रात तक परी चौक के पास बैरीकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। वहीं, वाहनों में ऑक्सीजन सिलिंडर आदि ले जा रहे लोगों की भी कालाबाजारी की आशंका के कारण पड़ताल की। इस दौरान बिना मास्क लगाए वाहन चला रहे चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों के पास ई-पास है या नहीं इसकी भी जांच की।
विज्ञापन
बेवजह घूमने वाले 114 लोगों पर केस, 45 वाहन जब्त
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर शुक्रवार रात 9 से 12 बजे तक बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। तीन घंटे में पुलिस ने 114 लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया है। अपर आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि सभी थानों को मिलाकर यह कार्रवाई की गई है। इन लोगों पर आगे केस चलेगा। अभियान में उक्त लोग घर बाहर घूमने का पर्याप्त कारण नहीं बता पाए। इसके अलावा जिलेभर में 45 से अधिक गाड़ियां जब्त की गई हैं।