फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 quintals of firecrackers recovered, three people arrested

Noida News: 15 क्विंटल पटाखे बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
15 quintals of firecrackers recovered, three people arrested
बाजारशुकुल थाने में पटाखा विक्रेता व बरामद पटाखे। स्त्रोत : निजी सूत्र
अमेठी सिटी। दीपावली से पहले बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। मुसाफिरखाना और बाजार शुकुल पुलिस ने मंगलवार को 15 क्विंटल पटाखे बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य भाग निकले।
विज्ञापन



सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि वार्ड नंबर एक निवासी कपिल कुमार अपने घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बेच रहा है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह को टीम के साथ जांच के लिए भेजा गया। तलाशने पर कपिल के घर से 22 बोरियों और 12 गत्तों में रखे पटाखे बरामद किए गए। इनमें 10 हजार अनार, आठ हजार मसताब, पांच हजार सुतली बम और विभिन्न कंपनियों के 12 हजार पैकेट पटाखे शामिल रहे।
विज्ञापन



बरामद विस्फोटक सामग्री का वजन लगभग 10 क्विंटल और कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में कपिल कुमार ने स्वीकार किया कि पड़ोसी अब्दुल गफ्फार, कयूम अली और खलील के साथ मिलकर सुतली बम तैयार कर बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बरामद सामग्री जब्त कर मुकदमा दर्ज किया और कपिल को कोर्ट भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारशुकुल थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि रामलीला मैदान के पास कस्बा निवासी रूपेश गुप्ता को 150 डिब्बे फुलझड़ी, 28 पैकेट छोटी फुलझड़ी, छह डिब्बे रोल कैप और अन्य पटाखों के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा गिरधारी होटल के पास कमल गुप्ता को आठ डिब्बे बड़ी फुलझड़ी, पांच डिब्बे अनार, 25 डिब्बे छोटी फुलझड़ी और अन्य पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास लाइसेंस नहीं था। इनके पास से बरामद पटाखों का वजन करीब तीन क्विंटल निकला। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।



भंडारण में बरती जाने वाली सावधानियां
पुलिस के मुताबिक, लाइसेंसधारी व्यापारी पटाखों को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें। पास में माचिस, दीया, बिजली के तार या उपकरण न हों। बच्चों को पटाखों के पास जाने से रोकें। सीमित मात्रा में ही स्टॉक रखें और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।




पटाखों से होने वाले नुकसान और बचाव के उपाय
लापरवाही से जलाए गए पटाखे जलन, आगजनी और गंभीर हादसों का कारण बन सकते हैं। पटाखे खुले स्थान पर जलाएं। पानी और बालू की व्यवस्था पास रखें। किसी व्यक्ति या पशु के पास पटाखे न जलाएं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कम धुआं और कम आवाज वाले पटाखे चुनें।




अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई होगी
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर न केवल लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed