फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   143 teachers to be honoured with Amar Ujala Teacher Samman have been selected by more than one lakh students

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2024: एक लाख विद्यार्थियों ने किया मतदान, जिन्होंने चुने अपने प्रिय शिक्षक, देखें सूची

Thu, 05 Sep 2024 03:34 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 03:34 PM IST
सार

निष्पक्ष तरीके से वोटिंग कराने के लिए स्कूलों में अमर उजाला की टीम मौजूद रही। गोपनीय प्रक्रिया स्कूलों को खासी पसंद आई। छात्रों ने किस शिक्षक को वोट दिया, इसकी गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया।

विज्ञापन
143 teachers to be honoured with Amar Ujala Teacher Samman have been selected by more than one lakh students
अमर उजाला शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने वाले 143 से अधिक अध्यापकों को एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने चुना है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद 143 स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12 वीं के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मतदान कर अपना प्रिय शिक्षक चुना। मतदान की प्रक्रिया के दौरान छात्रों के साथ-साथ नामित शिक्षकों में भी अलग उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन


इन स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की दौड़ में करीब एक हजार अध्यपाक शामिल थे। पिछले वर्ष के आयोजन को देखकर इस वर्ष शिक्षकों में खासा उत्साह दिखा। शिक्षक सम्मान में आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त तक कई स्कूलों की तरफ से आवेदन आए। शिक्षक सम्मान समारोह के लिए प्रिय शिक्षक चुनने के लिए 16 अगस्त से स्कूलों में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई। 
विज्ञापन


रोजाना 15 से ज्यादा स्कूलों में वोटिंग कराई गई। इस दौरान स्कूलों की लैब पोलिंग बूथ में तब्दील हो गई। मतदान करने के लिए लैब के बाहर छात्रों की कतारें लगीं। छात्रों ने चेहरों पर मुस्कान और मन में प्रिय शिक्षक चुनने का अरमान लिए मतदान किया। छात्रों के लिए यह पल और यादगार तब बन गया, जब इनकी अंगुली पर स्याही का निशान लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटिंग के दौरान उन शिक्षकों को दूर रखा गया। जिन्होंने नामांकन किया था। शिक्षकों ने मतदान से पहले बच्चों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं, परिणाम जाने के बाद विजेता शिक्षकों ने जश्न भी मनाया। कई स्कूलों में विजेता शिक्षकों ने मिठाई तक बांटी।



अमर उजाला की निगरानी में हुई निष्पक्ष वोटिंग 
निष्पक्ष तरीके से वोटिंग कराने के लिए स्कूलों में अमर उजाला की टीम मौजूद रही। गोपनीय प्रक्रिया स्कूलों को खासी पसंद आई। छात्रों ने किस शिक्षक को वोट दिया, इसकी गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया। स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक इससे छात्रों ने बिना किसी झिझक के अपने प्रिय शिक्षक को वोट दिया। स्कूलों की ओर से वोटिंग के दौरान गैर शिक्षण कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जिससे मतदान पर प्रभाव नहीं पड़े।

इस पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता बरती गई। छात्रों ने खुद वोटिंग कर अपना प्रिय शिक्षक चुना। यह अच्छा प्रयास है। शिक्षकों को उच्च मंच पर सम्मानित करना गर्व की बात हैं।- रेनू सिंह, सीबीएसई कॉर्डिनेटर, प्रिंसिपल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल


कोरोना के दौरान डॉक्टरों को नई पहचान मिली थी। इसी तरह अमर उजाला के सम्मान समारोह की वजह से शिक्षकों को पहचान मिली है। पिछले वर्ष भी इस अनूठी मुहिम में स्कूल शामिल था। -निंदिया साकेता, प्रिंसिपल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed