फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाइक चोरी कर मेवात में बेचने वाला गिरोह पकड़ा

बाइक चोरी कर मेवात में बेचने वाला गिरोह पकड़ा

Tue, 15 Jan 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी कर मेवात में बेचने वाला गिरोह पकड़ा
दूसरे जिलों से बाइक चोरी कर नूंह में बेचता था, धरा
विज्ञापन

नूंह। दिल्ली, रेवाड़ी, धारूहेड़ा आदि इलाकों से चोरी कर नूंह क्षेत्र में 4-5 हजार रुपये में बाइक बेचने वाले चोर को सीआईए नूंह-1 पुलिस टीम ने दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए बदमाश से चोरी की सात बाइक बरामद की है। बाइक चोर को अदालत में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में पुलिस लगी हुई है। बदमाश का नाम सराजुद्दीन पुत्र मुंशी निवासी पचगांवा बताया जा रहा है।

सीआईए नूंह-1 इंचार्ज विजयपाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शाम करीब 7-8 बजे चोरी की बाइक बेचने का धंधा करने वाला सराजुद्दीन तावडू से नूंह शहर की तरफ आ रहा है। अगर नाकेबंदी की जाये तो उसे दबोचा जा सकता है। सोंख गांव में रात्रि गश्त कर रही सीआईए टीम ने सूचना पर रिपीटर नाका पहाड़ पर नाकेबंदी की तो सराजुद्दीन बाइक पर सवार होकर नूंह की तरफ आ रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह वापस बाइक मोड़कर भागने लगा लेकिन पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। जिस बाइक पर सराजुद्दीन सवार था वह धारूहेड़ा से चोरी की गई थी। विजयपाल एसआई ने बताया कि जिन-जिन इलाकों से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, वहां पर पुलिस को सूचना दी गई है। पूछताछ में सराजुद्दीन ने बताया कि वह बाइक चोरी कर 4 से 5 हजार रुपये में बेचता है। पुलिस ने चोर के घर से छह बाइक बरामद की है। अधिकतर बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed