{"_id":"5ba7d27e867a555b081a9ec7","slug":"141537725054-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ जगहों पर लगा रहे हैं झाडू , लूट रहे वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ जगहों पर लगा रहे हैं झाडू , लूट रहे वाहवाही
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ जगहों पर लगा रहे हैं झाडू , लूट रहे वाहवाही
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से शुरू किए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के नौ दिन बीत जाने के बाद भी शहर की हालात में सुधार नहीं हुआ हैं। शहर में सरकार के नुमाइंदे साफ जगहों पर झाडू लगा कर वाहवाही लूट रहे हैं, जबकि शहर में कहीं पर भी स्वच्छता ही सेवा अभियान की झलक नजर नहीं आ रही है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मुख्य सड़कों पर भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। पूरा शहर कचरे से बदहाल है। गंदगी के कारण सबसे खस्ता हाल पुराने गुरुगाम की मुख्य सड़कों का है। ओल्ड रेलवे रोड स्थित चर्च के पास मुख्य सड़क पर कचरा बिखरा पड़ा हुआ है। यहां रात के समय में तो हालत बहुत ही खराब हो जाते हैं। दिन में लोगों को यहां से गुजरने से परहेज करना पड़ रहा है। सेक्टर-5 स्थित रेलवे स्टेशन के चंद कदमों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोग कई बार गंदगी को उठाने के लिए निगम में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। शिवाजी नगर में सरकारी स्कूल की दीवार के पास हर समय कचरा पड़ा रहता है। हीरा नगर की गली में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
---
जहां पर भी कूड़े पड़े होने की शिकायत मिलती है वहां से कूड़े को उठाया जा रहा है। निगम एक बार कूड़ा उठा लेगा, लेकिन दोबारा यहां कूड़ा फैलाने वाले लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
-कुलदीप यादव, नोडल अधिकारी, स्वच्छता ही सेवा अभियान