{"_id":"68e16ec376959d96170c64bb","slug":"141-hepatitis-patients-were-given-second-months-medicine-na-news-c-102-1-slko1053-141595-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हेपेटाइटिस के 141 मरीजों को बांटी गई दूसरे माह की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हेपेटाइटिस के 141 मरीजों को बांटी गई दूसरे माह की दवा
Sun, 05 Oct 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बेहटा के सोनसरी गांव में हेपेटाइटिस के 141 मरीज मिले थे। इन मरीजों के इलाज का एक माह पूरा होने के बाद अब दूसरे माह की दवा वितरित की गई। इस दौरान मरीजों का परीक्षण हुआ। मरीजों ने कोई समस्या नहीं बताई। तीन माह का कोर्स पूरा होने के बाद फिर से मरीजों की वायरल लोड की जांच होगी।
अमर उजाला ने सबसे पहले सोनसरी गांव में हेपेटाइटिस के 141 मरीज मिलने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद केंद्र व राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव पहुंचकर प्रभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की थी। रोग फैलने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि सभी मरीजों के वायरल लोड की जांच करके दवाएं शुरू कर दी गई हैं।
पहले चरण में एक माह का कोर्स सभी मरीजों ने पूरा कर लिया है। सीएचसी तंबौर के माध्यम से दूसरे माह की दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें बराबर गांव जाती रहती है। वहीं, सीएचसी से भी इन मरीजों को फोन करके उनके स्वास्थ की जानकारी ली जा रही है। इलाज के बाद मरीजों की हालत सामान्य हैं।
विज्ञापन
सामने नहीं आ रहे पांच मरीज
पहले चरण में 141 मरीज हेपेटाइटिस से मिले थे। इनमें पांच मरीजों की छोड़कर सभी की स्क्रीनिंग हो चुकी है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि यह मरीज आउट ऑफ स्टेशन चल रहे हैं। कई बार फोन करके व ग्राम प्रधान के माध्यम से बात हुई है। यह लोग कह रहे हैं कि रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जब इनसे रिपोर्ट मांगी गई तो यह दे नहीं रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की लिस्ट में इनके नाम शामिल होने से शासन को जवाब देने में स्वास्थ्य विभाग को दिक्कत आ रही है।
ठीक है मरीज
हेपेटाइटिस के मरीजों को पूरा इलाज दिया जा रहा है। इलाज के बाद अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। टीमें बराबर नजर बनाए हुए है। शासन स्तर से भी मॉनिटरिंग हो रही है।
डॉ. मनोज कुमार, सीएचसी अधीक्षक, तंबौर