फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14-year-old Kalpana wants to be Sabari Karthik in KarateTranslate

उभरते खिलाड़ी : कराटे में सबरी कार्तिक बनना चाहती हैं 14 वर्षीय कल्पना

Mon, 05 May 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
14-year-old Kalpana wants to be Sabari Karthik in KarateTranslate
फोटो---
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : कराटे में सबरी कार्तिक बनना चाहती हैं 14 वर्षीय कल्पना
राइजिंग स्टार मल्टीस्पोर्ट्स अकादमी
नोएडा। सेक्टर-53 गिझोड़ निवासी व सेक्टर-51 होशियारपुर स्थित राजकीय बालिका कॉलेज की 9वीं कक्षा की छात्रा कल्पना ने कराटे में अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। मात्र 14 वर्ष की आयु में इस होनहार खिलाड़ी ने कई स्थानीय और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किए हैं।

उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके स्कूल और परिवार, बल्कि पूरे नोएडा को गर्व का अनुभव कराया है। कल्पना भारतीय कराटे खिलाड़ी सबरी कार्तिक की तरह देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। वह राइजिंग स्टार मल्टी स्पोर्ट्स अकादमी में कोच अमर चौहान से खेल की बारीकियां सीख रही हैं। कल्पना के पिता प्रदीप कुमार एक लाउंड्री कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां पुष्पा देवी गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद कल्पना ने अपने दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से कराटे में अपनी पहचान बनाई है। कल्पना की प्रेरणा स्रोत मशहूर कराटे खिलाड़ी सबरी कार्तिक हैं। वह उनकी तरह ही एक दिन बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें। उनके पिता प्रदीप कहते हैं, हमारी बेटी ने हमें दिखा दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना असंभव नहीं है। वहीं, मां पुष्पा का कहना है कि वह अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। अभी तक कल्पना राहा कप कराटे चैंपियनशिप 2023 में रजत, यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रजत, 2024 में काइकन कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed