{"_id":"5bafc4d6867a554f1e03e9e7","slug":"131538245846-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थ पर नो टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थ पर नो टिस
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: स्ट्रीट फूड बेचने वाली फूड वैन से लिए नमूने
सफाई न मिलने पर दिया चेतावनी का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। खाद्य विभाग ने शनिवार को कई रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड प्वाइंट पर औचक निरीक्षण करते हुए नमूने लिए। जिला अभिहीत अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का अभियान चलाया गया है।
शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शमशुल नेहा ने सेक्टर-1,3, 57 व 58 आदि में संचालित फूड वैन से बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कई जगहों पर सफाई पर्याप्त नहीं मिली तो चेतावनी नोटिस भी दिया। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बिना लाइसेंस के ही खाद्य पदार्थ बेचने पर नोटिस जारी किया गया। तेल और मसाले भी गुणवत्ता वाले नहीं पाए गए। इधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह द्वारा सेक्टर-34 में 7 फूड वैन का निरीक्षण किया और नमूने लिए। वहीं, बिलासपुर, खेरली और दनकौर में नमूने लिए गए। सभी को लखनऊ लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।