Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   120 policemen from ten teams failed to catch a bank robber

Noida News: दस टीमों के 120 पुलिसकर्मी एक बैंक लुटेरे को पकड़ने में नाकाम

Sat, 05 Oct 2024 02:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 05 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
120 policemen from ten teams failed to catch a bank robber
शामली। एक्सिस बैंक में 40 लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। दस पुलिस टीमों के 120 पुलिसकर्मी बदमाश को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। पुलिस और एसओजी ने शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरियाणा के पानीपत में दबिश दी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस को दस सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार मिला है, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर के धीमानपुरा स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार दोपहर दो बजे घुसे एक बदमाश ने पहुंचकर मैनेजर से 40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। इस घटना में शामिल बदमाश को पकड़ने के लिए जिले की एसओजी, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, कोतवाली व आदर्श मंडी थाना समेत आठ टीमें लगाई गई है, लेकिन चार दिन बाद भी बदमाश को पकड़ना तो दूर उसकी पहचान तक नहीं कर सकी है। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईजी ने पूरे मामले का ब्योरा किया तलब
बैंक लूट का डीआईजी ने ब्योरा तलब किया है। डीआईजी के निर्देश पर ही सहारनपुर और मुजफ्फरनगर एसओजी को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है। डीआईजी मामले में पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed