{"_id":"6ae35367c72bf67764022b58","slug":"120-athletes-selected-for-the-national-competition-from-the-state-roller-sports-championship-grnoida-news-c-1-noi1095-4885361-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप से 120 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप से 120 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन
फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में 12वीं यूपी स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया । 27 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में स्केटबोर्डिंग, रोलर फ्रीस्टाइल और रोलर डर्बी समेत विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। स्केटबोर्डिंग में काश्वी वर्मा और रणवीत सूरी ने स्ट्रीट और पार्क दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण जीते। अर्दित पटले ने पार्क में स्वर्ण और स्ट्रीट में रजत हासिल किया।
रोलर फ्रीस्टाइल में समर कश्यप ने स्ट्रीट और पार्क दोनों में पहला स्थान प्राप्त किया। शिवा तिवारी ने दोनों स्पर्धाओं में दूसरा स्थान हासिल किया। मेधा तिवारी ने स्ट्रीट और पार्क में स्वर्ण पदक जीते, जबकि ईशान अग्रवाल ने भी दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। सत्विक चाहर, शार्वी और युवराज सिंह यादव ने अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, रोलर डर्बी में नोएडा ने पहला, मेरठ ने दूसरा और झांसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 12 टीमों के 120 खिलाड़ियों का चयन हुआ। रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महासचिव पारुल वर्मा ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।