{"_id":"61e9a4cf36557b545651304a","slug":"12-year-old-child-commits-suicide-with-illegal-weapon-mewat-news-noi6279683189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह साल के बच्चे ने अवैध हथियार से की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह साल के बच्चे ने अवैध हथियार से की खुदकुशी
विज्ञापन
पिनगवां। गांव मामलीका में एक 12 वर्षीय बालक ने अवैध हथियार से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव मामलीका निवासी जैकम ने बताया कि उनके गांव के आसर और उसकी पत्नी नाजरीन में आपसी मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से काफी समय से वह अपने पीहर में रह रही थी। दो दिन पहले ही गांव के प्रमुख लोग महिला के गांव आली पहुंचे और दोनों का राजीनामा कराकर नाजरीन को गांव मामलीका लेकर आ गए।
नाजरीन ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने आदि की शिकायत पिनगवां थाने में दे रखी थी। बृहस्पतिवार को दोनों सुबह पिनगवां थाने में राजीनामा लिखने जा रहे थे। जब वे गांव से थोड़ी ही दूर निकले तो उनको सूचना मिली की उसके 12 साल के बेटे कायम ने खुद को गोली मार ली है। दंपती घर आए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पिनगवां थाना प्रभारी तरूण दहिया ने बताया कि मामले की तफ्तीश की गई है। इसमें खुद को अवैध हथियार से गोली मारकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पड़ोसी शौकीन के बयान पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है।