फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जमानत पर आते ही फिर करने लगा महिला का पीछा, गया जेल

जमानत पर आते ही फिर करने लगा महिला का पीछा, गया जेल

Wed, 08 May 2019 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
जमानत पर आते ही फिर करने लगा महिला का पीछा, गया जेल

विज्ञापन
जमानत पर आते ही फिर करने लगा महिला का पीछा, गया जेल
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप में जेल गए युवक ने जमानत पर बाहर आते ही महिला का दोबारा पीछा कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक करीब छह साल पहले उसकी मुलाकात शिवपुरी निवासी आरोपी राहुल अरोड़ा से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद बातचीत शुरू हो गई थी। कुछ समय पहले महिला ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले ही आरोपी जमानत पर बाहर आया, जिसके बाद वह महिला को दोबारा परेशान करने लगा। मंगलवार को महिला ने दोबारा न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि आरोपी बार-बार उसका पीछा कर गाली गलौज करने के अलावा जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed