फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कुता काटने से किशोर की मौत

कुता काटने से किशोर की मौत

Mon, 17 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कुता काटने से किशोर की मौत
अंदर के लिए........
विज्ञापन

दो वैक्सीन लगाने के बाद भी नहीं सुधरी हालत
-कुत्ते के काटने से किशोर की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसी नगर में किशोर की कुत्ते के काटने से मौत मामले में उसके परिजनों का आरोप है कि बीके अस्पताल में रेबीज के वैक्सीन नहीं थे। उन्हें दो बार वहां से लौटा दिया गया। इस पर उन्होंने बाजार से वैक्सीन खरीदे। दो डोज लग चुकी थी, इसके बावजूद लक्ष्य की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि बाजार से खरीदे गए वैक्सीन कहीं नकली तो नहंीं थे। इस संबंध में सिविल सर्जन बीके राजौरा कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि वैक्सीन नकली हो। कई बार होता है कि जिस कुत्ते ने काटा, उसमें कीटाणु शक्तिशाली हों और जब तक पीड़ित को उपचार मिलता है वह सक्रिय हो चुके होते हैं। इसलिए कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने पर जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने और उपचार शुरू करवाने की सलाह दी जाती है।
नगर निगम के पास नहीं है कोई व्यवस्था
लावारिस कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करवाने के लिए नगर निगम के पास कोई व्यवस्था नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुत्तों को पकड़ कर उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी नहीं छोड़ा जा सकता है। उनकी रोकथाम के लिए केवल नसबंदी ही करवाई जा सकती है, मगर नगर निगम के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे उनकी नसबंदी की जा सके। कुछ समय पहले नगर निगम की पशुओं के लिए कार्य कर रही एक संस्था के साथ इस संबंध में बातचीत चल रही थी, लेकिन वह भी सिरे नहीं चढ़ी।
विज्ञापन

---------
रेबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो जाता है, लेकिन कोशिश की जाती है कि जल्द से जल्द स्टॉक मंगवा लिया जाए। पिछले दिनों अस्पताल में वैक्सीन समाप्त थे। बृहस्पतिवार को वैक्सीन का स्टॉक आ गया था। बीके में अब वैक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीर सिंह सेहरावत, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, बीके अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed