फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1. तूफान आने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत । सदमे में परिवार

1. तूफान आने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत । सदमे में परिवार

Thu, 03 May 2018 05:32 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
1. तूफान आने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत । सदमे में परिवार
मौत बनकर आई आंधी, 3 साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका।
बुधवार शाम जबरदस्त आंधी व बारिश में शहर के वार्ड नौ स्थित एक घर की छत गिर गई, जिसके मलबे में दबने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं परिवार की दो अन्य महिलाएं व तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की आकस्मिक मौत से परिवार सदमे में है।
वार्ड नौ में लेखराज का परिवार रहता है। लेखराज के पड़ोसी लक्ष्मण के बच्चे सीमा व लक्ष्मी रोज की तरह उसके घर में उसके बच्चों के साथ खेल रहे थे। उस वक्त तेज आंधी चल रही थी। बिगड़ते मौसम को देखते हुए लक्ष्मण की पत्नी वीना को बच्चों की चिंता हुई और वह लेखराज के घर बच्चों को लेने पहुंच गईं। उसी दौरान लेखराज के घर की छत व दीवारें गिर गईं, जिसमें अमित, सुनीता, वीना, सीमा व लक्ष्मी दब गए। चींख पुकार मचने पर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े आए। मलबे को हटाया गया और सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन साल की सीमा की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में अपनी लाडली को खो चुकी वीना को यकीन नहीं हो रहा है कि सीमा अब उनके बीच नहीं है।
विज्ञापन


कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा :
हादसा हो गया। बच्ची की जान चली गई और चार अन्य लोग घायल हो गए, इस हादसे के बाद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed