फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झांसा देकर 18 हजार ठगे

एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झांसा देकर 18 हजार ठगे

Wed, 08 May 2019 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झांसा देकर 18 हजार ठगे

विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झांसा देकर 18 हजार ठगे
गुरुग्राम। फेसबुक के माध्यम से जालसाजों ने विदेशी नागरिक बनकर कस्टम ड्यूटी के नाम पर एक महिला से साढ़े 18 हजार रुपये ठग लिए। गनीमत रही कि महिला जालसाजों के खाते में 45 हजार रुपये और जमा कराने वाली थी लेकिन इससे पहले उसे ठगी का अहसास हो गया। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-9ए स्थित बैंक कर्मचारी सोसाइटी निवासी पीड़ित महिला पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसी साल जनवरी में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान जॉन मरिशन नामक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को लंदन निवासी बताया। दोनों के बीच व्हॉट्स एप के जरिए बातचीत शुरू होने के बाद आरोपी युवक ने महिला को बताया कि वह भारत घूमने आ रहा है। 18 फरवरी को महिला के पास मुंबई से किसी आदमी का फोन आया, उसने कहा कि उनका दोस्त एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है, उसे छोड़ने के बदले साढ़े 18 हजार रुपये जुर्माना लगा है। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने जुर्माने की राशि उसके बैंक खाते में जमा करा दी। कुछ ही देर बाद महिला के पास दूसरी कॉल आई। जिसमें उन्होंने कहा कि अब उसके दोस्त को कस्टम वालों ने पकड़ लिया है उसको छुड़ाने के लिए 45 हजार रुपये जुर्माना राशि वहन करनी पड़ेगी। इस पर महिला को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत कर दी। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत की जांच पड़ताल की, जिसमें मामला सही पाया गया। मंगलवार शाम को साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों के मोबाइल और बैंक खाता नंबर के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed