फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वाइएमडी कॉलेज में नशा व एड्स के बारे में किया छात्रों को जागरूक

वाइएमडी कॉलेज में नशा व एड्स के बारे में किया छात्रों को जागरूक

Tue, 15 Jan 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
वाइएमडी कॉलेज में नशा व एड्स के बारे में किया छात्रों को जागरूक
एड्स से बचाव के लिए रैली निकाल किया जागरूक
विज्ञापन

- पेंटिंग-स्लोगन प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन
नूंह/नगीना। स्थानीय यासीन मेव डिग्री कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग व कॉलेज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को नशाखोरी व एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। छात्रों ने नशा व एड्स से लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में रैली निकाली। इस मौके पर एसएमओ डा. गोबिंद शरण ने छात्रों को इन घातक बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इनसे सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र अवस्था में कई बार भटकाव आ जाता है, इसलिए बहुत संभल कर चलने की जरूरत है। कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद की देखरेख में रेड रिबन मानवीय श्रंखला का आयोजन किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने एचआईवी जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम शबनम, दूसरे स्थान पर नाहिदा तथा तीसरे स्थान पर जैनम आई। इन्हें कॉलेज प्रिंसिपल डा. इम्तियाज खान द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मीना ठाकुर, डा.सीमा, डीटीओ एसएस कुंडू, एड्स काउंसलर मीना कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

वहीं दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय नगीना की तरफ से रेड रिबन क्लब ने मंगलवार को एचआईवी एड्स पर पेंटिंग-स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने रेड रिबन सिंबल बनाकर बीमारी से बचने का संदेश दिया। जिसमें प्रथम द्वितीय, तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को उचित इनाम दिए गए। महाविद्यालय के उप प्राचार्य जयप्रकाश चौहान ने कहा कि रेड रिबन क्लब युवाओं को बीमारियों से बचाने के लिए सचेत रखता है। राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़े में कॉलेज के अंदर भारी तादाद में विद्यार्थयों ने कार्यक्रम में भाग लिया है। स्वास्थ्य विभाग मांड़ीखेड़ा की एड्स काउंसलर सलमा खातून व लैब टेकभनीशियन साबिर ने बताया कि एचआईवी वायरस को रोकने में युवा ही मददगार बने हैं। भविष्य में भी उनसे ही उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवसर पर प्रवक्ता अबिता यादव, नसीम अहमद, नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र सिंह व अन्य प्रवक्ता व विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटोऱ् विद्यार्थियों ने रेड रिबन सिंबल बनाकर बिमारी से बचने का संदेश दिया
फोटोऱ् पेंटिंग-स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed