फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दोहरा हत्याकांड : कल दोहराया जा सकता है क्राइम सीन

दोहरा हत्याकांड : कल दोहराया जा सकता है क्राइम सीन

Fri, 02 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड : कल दोहराया जा सकता है क्राइम सीन
दोहरा हत्याकांड : कल दोहराया जा सकता है क्राइम सीन
विज्ञापन

गुुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 में हुए दोहरे हत्याकांड में मास्टरमाइंड बुजुर्ग हरनेक सिंह के साथ वारदात में शामिल जगदीश पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो सकता है। जगदीश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसी पर अपने दांव खेल रही है। शुक्रवार को कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मिलने के बाद रविवार को पुलिस जगदीश को लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन दोहराने की तैयारी कर रही है। वहीं, हरनेक की रिमांड पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
14 अक्तूबर डीएलएफ फेज-2 में पुलिस के सामने सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां रहने वाले बुजुर्ग हरनेक सिंह ने खुद आत्महत्या की कोशिश की और संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी गुलमेहर सिंह की मौत हो गई। अपने साथी जसमेर सिंह की हत्या की बात भी कबूली थी। पुलिस जांच में इस हत्याकांड में किसी तीसरे शख्स के शामिल होने को लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा था। बुधवार रात को पुलिस की टीम ने उत्तराखंड से हरनेक के दूसरे साथी जगदीश को दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस कहानी में कई अनसुलझी गुत्थियों को जगदीश के माध्यम से सुलझाने की कोशिश की जा रही है। जिसमें शनिवार को आरोपी जगदीश को निशानदेही पर पंजाब ले जाने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद शनिवार को इस पूरे घटनाक्रम का सीन दोहराया जा सकता है। शुक्रवार को पुलिस गिरफ्त में आरोपी हरनेक सिंह और जगदीश को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जगदीश को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर सिंह के मुताबिक आरोपी जगदीश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed