{"_id":"5bb11eaf867a554f1545bdf0","slug":"111538334383-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान चौक पर एक और डायवर्जन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान चौक पर एक और डायवर्जन की तैयारी
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: किसान चौक पर एक और डायवर्जन की तैयारी
सबहेड: एनएच-24 से सूरजपुर जाने के लिए लेना होगा यू-टर्न, काम जारी
किसान चौक गोलचक्कर से सीधे नहीं जा सकेंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निपटने की कवायद जारी है। अब किसान चौक पर एक और रूट डायवर्जन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत एनएच-24, तिगरी की ओर से किसान चौक गोल चक्कर होकर वाहन सीधे सूरजपुर की तरफ नहीं जा सकेंगे। वाहन चालकों को शाहबेरी की ओर जाकर यू-टर्न लेकर वापस आना होगा। यू-टर्न बनाने का काम जारी है। इसके बनने के बाद गोलचक्कर से सीधी आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाएगी।
दरअसल, ग्रेनो वेस्ट की पहचान के लिए बनाए गए किसान चौक (गौड़ सिटी चौराहा) पर जाम की समस्या बढ़ रही है। दो साल बाद वाहनों की बेकाबू भीड़ की वजह से पैदल चलना भी दुश्वार होगा। हालांकि, इससे निपटने के स्थायी समाधान के लिए ग्रेनो प्राधिकरण की कोई कार्य योजना तैयार नहीं है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का फार्मूला अपनाकर हाल-फिलहाल के लिए इस समस्या से निपटने का कदम उठाया है। कुछ दिन पहले ही सूरजपुर की ओर से तिगरी व एनएच-24 की ओर जाने वाले रास्ते पर डायवर्जन किया गया था। गोल चक्कर से सीधा न जाकर वाहन चालकों को पर्थला गोल चक्कर की तरफ आकर यू-टर्न लेना पड़ रहा है। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है। अब एनएच-24 व तिगरी की ओर से सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यू-टर्न बनाया जा रहा है। गोल चक्कर से सीधा रास्ता बंद कर दिया जाएगा। वाहन चालकों को शाहबेरी की ओर जाकर यू-टर्न लेकर वापस आना होगा। बहुत जल्द यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके बाद किसान चौक गोल चक्कर से शाहबेरी और पर्थला के बीच का रास्ता ही सीधी आवाजाही के लिए खुला रहेगा।
पर्थला गोलचक्कर पर भी सुधार कार्य शुरू
जाम से निपटने के लिए पर्थला गोलचक्कर पर भी रूट डायवर्जन का सहारा लिया गया है। हालांकि, इससे जाम की समस्या कम हुई है, लेकिन छिजारसी से किसान चौक की ओर मुड़ने वाला रास्ता संकरा होने से सुबह-शाम जाम लग रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। फुटपाथ को तोड़कर सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद सेक्टर-71 व छिजारसी की ओर से किसान चौक की तरफ जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने से पर्थला चौक पर जाम की समस्या नहीं रहेगी।