फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1100 elderly people took corona vaccine in 18 days

18 दिन में 1100 बुजुर्गों ने लिया कोरोना का टीका

Sun, 21 Mar 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
1100 elderly people took corona vaccine in 18 days
फिरोजपुर झिरका। स्थानीय सीएचसी के अंतर्गत 18 दिन में 1100 से अधिक 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करा चुके हैं। फिरोजपुर झिरका स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ कृष्ण कुमार ने बताया कि सामुदायिक केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें महिलाओं की भागीदारी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्यादातर सरकारी विभागों के कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए बुलाया जा चुका है। फिर भी कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रह गया है तो टीकाकरण करा सकता है। 45 वर्ष से लेकर 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग भी टीकाकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह है, लेकिन मुस्लिम समाज के लोग इनमें कम हैं। फिरोजपुर सीएससी के अंतर्गत लगभग अब तक 2200 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर तथा नपा सफाईकर्मियों को कॉविड वैक्सीन दी जा चुकी है। मुस्लिम समुदाय के पुरुषों और महिलाओं ने 15 टीके लगवाने की पहल की है।
विज्ञापन

डॉक्टर केके का कहना है कि कॉविड वैक्सीन टीके से लोगों को किसी भी प्रकार घबराने की जरूरत नहीं। इससे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता। सभी लोग कोविड वैक्सीन के टीके लगवाने से पहले आधार कार्ड साथ लाएं और अपना नाम रजिस्टर करके कोविड वैक्सीन के टीके लगवाकर अपना भ्रम दूर करें। मुस्लिम समुदाय के मौजिज लोग और नेता लोगों को जागरूक करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण टीकाकरण की रफ्तार मेवात जिले में सबसे कम नजर आ रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
एसएमओ कृष्ण कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed