फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 bovines recovered including 320 kg of banned meat, case on 5

320 किलो प्रतिबंधित मांस सहित 11 गोवंश बरामद, 5 पर केस

Fri, 28 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
11 bovines recovered including 320 kg of banned meat, case on 5
पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव झिमरावट में अपराध जांच शाखा पुन्हाना और गोरक्षा दल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 320 किलो प्रतिबंध मांस, 11 गोवंश व दो बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों ने सूचना दी कि गांव झिमरावट निवासी आसू, जानू, लाला, जफरू व अनीश सभी गांव झिमरावट में गोकशी कर बाइकों से प्रतिबंधित मांस सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो आरोपी पहाड़ में खड़ी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आसू, जानू, लाला, जफरू व अनीश निवासियान गांव झिमरावट के रूप में की है। पुलिस ने मौके से 320 किलो प्रतिबंधित मांस, एक तराजू, दो बाइक और 11 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गो संवर्धन एवं संरक्षण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही सभी आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed