फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक

Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक
समीक्षा बैठक: फरीदाबाद व पलवल
विज्ञापन

नोएडा कार्यालय में 13 दिसंबर को फरीदाबाद व पलवल ब्यूरो की मासिक समीक्षा बैठक रखी गई। बैठक में सीनियर न्यूज एडिटर श्री आलोक चंद्रा, उप समाचार संपादक श्री श्याम ओझा, फरीदाबाद डेस्क प्रभारी सुश्री सुषमा, पलवल डेस्क प्रभारी सुश्री प्रियंका सिंह, फरीदाबाद ब्यूरो प्रभारी श्री संजय सिसोदिया व उनकी पूरी रिपोर्टिंग टीम के अलावा पलवल ब्यूरो टीम और होडल व हथीन संवाददाता मौजूद रहे। बैठक में खबरों की चूक, डिस्पले, पिछले माह की गई एक्सक्लूसिव खबरें और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ ही अखबार की वर्तमान प्रसार संख्या को कैसे बढ़ाया जाए इस पर फोकस किया गया।
गुरुग्राम ब्यूरो
1. प्रसार
फरीदाबाद जिले में अमर उजाला की वर्तमान प्रसार संख्या और प्रतिद्वंद्वी समाचार पत्रों दैनिक जागरण, एनबीटी, हिंदुस्तान और भास्कर के तुलनात्मक आंकड़ों पर चर्चा करने के बाद हम जहां कमजोर हैं, वहां प्रतियां बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की गई और प्रगति रिपोर्ट अगले माह की मीटिंग में पेश करने को कहा गया ताकि हमारे प्रयास कितने फलीभूत हुए हैं, इसका आकलन किया जा सके। प्रसार संख्या कैसे बढ़ें इसके लिए हम जहां कमजोर हैं, उन इलाकों पर लगातार खबरें करने का सुझाव ब्यूरो साथियों को दिया गया और खबरें प्रकाशन से पहले एसपीएमडी टीम को इससे अवगत करवाने को कहा गया ताकि संबंधित इलाकों में दिन विशेष को ज्यादा कॉपियां सर्कुलेट करवाई जा सकें। एसपीएमडी और ब्यूरो टीम में निरंतर संवाद बनाए रखने से निश्चित तौर पर न केवल अच्छे परिणाम सामने आते हैं, बल्कि इससे फीडबैक भी मिलता है, जिससे रिपोर्टिंग टीम और बेहतर कर सकें। बैठक में इस पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

2. न्यूज व कंटेंट
प्रतिद्वंद्वी अखबारों की तुलना में अमर उजाला में छपने वाली न्यूज और कंटेट पर चर्चा के दौरान फरीदाबाद ब्यूरो प्रभारी ने बताया कि खबरों और कंटेेट में ज्यादा अंतर नहीं है, हैं, अक्सर देर रात की खबरें बेहतर करने की कोशिश करते हैं, ताकि अन्य अखबारों से हट कर दिखें। पलवल ब्यूरो प्रभारी ने भी बताया कि खबरों में प्रतिद्वंद्वी अखबार से पीछे नहीं रहते, लेकिन जागरण में पूलआउट होने के कारण सभी खबरें बड़े फोटो के साथ छपती हैं, खबरें भी अधिकतर कवर हो जाती हैं, लेकिन अमर उजाला में एक ही पेज होने के कारण समाज व संगठनों से जुड़ी खबरों को इतना स्पेस नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. एक्सक्लूसिव खबरें:
सभी रिपोर्टर्स से पिछले पखवाडे़ में कई गई एक्सक्लूसिव खबरों पर चर्चा की गई और उन्हें आगे भी अच्छी खबरें निकालने को प्रेरित किया गया। इसके लिए ब्यूरो प्रभारी को डेस्क टीम से संवाद बढ़ाने और खबरों के प्रकाशन से पहले विविध पहलुओं पर बात करने को कहा गया।
4. फोटो:
फरीदाबाद और पलवल जिले से आने वाले फोटो की क्वालिटी को लेकर भी मिटिंग में चर्चा की गई। पलवल से आए फोटोग्राफर को फोटो के एंगल और क्वालिटी के बारे में बताने के साथ ही चीफ फोटोग्राफर लालसिंह ने भी उन्हें कुछ टिप्स दिए। ब्यूरो टीम से कहा गया कि व्हाट्सएप के जरिए आने वाले फोटो पर तत्काल रोक लगाएं या फिर इन्हें मेल पर भेजें ताकि उनकी क्वालिटी और साइज बढ़िया रहे। फोटोग्राफर को फोटो के एंगल और उसके केप्शन पूरे लिखने को कहा गया ताकि डेस्क पर किसी प्रकार की उलझन न हो।

6. पलवल जिले में अमर उजाला की प्रतियां कितनी है और इन्हें कैसे बढाई जाए इस पर ब्यूरो प्रभारी के साथ ही होडल व हथीन संवाददाता से चर्चा की गई। पलवल में फिलहाल 3700 के करीब प्रतियां बताईं गई, जबकि जागरण की करीब 12000 हैं। पलवल के हसनपुर में संवाददाता रखा जाना है, फिलहाल वहां से ट्रायल के तौर पर खबरें मंगवा रहे हैं कॉपी ठीक हैं॥ वहां अमर उजाला की फिलहाल 92 कॉपी हैं, नए रखे जाने वाले साथी ने एक माह में 50 कॉपी बढ़ाने की बात कही है। इसके साथ ही दोनों जिलों के सभी रिपोर्टर्स को उनकी खबरों में नियमित रूप से आने वाली शाब्दिक, लिंग भेद व वचन संबधी त्रुटियों से अवगत करवाने के साथ ही इनमें सुधार लाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed