फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   101 buyers of Amrapali will get house in greater noida

Noida News : इंतजार खत्म, निर्माण कार्य पूरा, आम्रपाली के 101 खरीदारों को मिलेगा घर

Fri, 15 Jul 2022 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 04:46 AM IST
सार

कल प्रोजेक्ट पर पूजा-हवन के बाद सौंपी जाएगी फ्लैट की चाबी। ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के स्मार्ट सिटी, लेजर वैली, ड्रीम वैली, सेंचुरियन पार्क और लेजर पार्क प्रोजेक्ट हैं। सभी प्रोजेक्ट अलग-अलग फेज में बन रहे हैं।

विज्ञापन
101 buyers of Amrapali will get house in greater noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली बिल्डर के कई प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शनिवार को ड्रीम वैली प्रोजेक्ट के 101 खरीदारों को आशियाने की चाबी सौंपी जाएगी। वहीं, कई प्रोजेक्ट के खरीदारों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) ने निर्माण कार्य पूरे करने का समय री-शेड्यूल किया है। पहले सभी प्रोजेक्ट का निर्माण जुलाई-2023 तक पूरा होना था, लेकिन अब फरवरी-2024 तक पूरा होगा।
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के स्मार्ट सिटी, लेजर वैली, ड्रीम वैली, सेंचुरियन पार्क और लेजर पार्क प्रोजेक्ट हैं। सभी प्रोजेक्ट अलग-अलग फेज में बन रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रोजेक्टों का निर्माण एनबीसीसी कर रहा है। ड्रीम वैली विला प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत खरीदारों के सत्यापन का काम चल रहा है। 16 जुलाई को प्रोजेक्ट पर पूजा-हवन किया जाएगा। इस मौके पर करीब 101 खरीदारों को फ्लैट की चाबी सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, लेजर पार्क के फेज वन में ई 1 व 4 टावर का भी निर्माण पूरा हो गया है। इन टावर में 148 फ्लैट हैं। इन पर जल्द ही खरीदारों को कब्जा मिलेगा। गोल्फ होम्स में भी 252 फ्लैट बनकर तैयार हैं। लेजर वैली में भी 887 विला तैयार हो चुके हैं। यहां पर कब्जा देने में देरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed