फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100% tariff on China raises hopes among exporters

Noida News: चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगने से निर्यातकों में जगी उम्मीद

Sun, 12 Oct 2025 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
100% tariff on China raises hopes among exporters
- नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निर्यातकों को होगा फायदा, कपड़ा और खिलौना उद्योग को सबसे ज्यादा लाभ
विज्ञापन

- अमेरिका के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगने के बाद से परेशान हैं निर्यातक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। जिसके बाद से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निर्यातकों में उम्मीद जगी है। उनका कहना है कि चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा तो अमेरिका के खरीदार भारत के निर्यातकों का रुख करेंगे। अभी शहर के निर्यातक परेशान हैं। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगने से शहर से निर्यात कम हुआ है।

निर्यातकों ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। जिससे चीन का टैरिफ 130 प्रतिशत हो जाएगा। टैरिफ बढ़ने का असर अमेरिका के खरीदारों पर पड़ेगा। उनको महंगे दाम पर माल खरीदना पड़ेगा। इससे बचने के लिए अमेरिका के खरीदार अब भारत की तरफ रुख करेंगे। ग्रेटर नोएडा के निर्यातकों का कहना है कि चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ का लाभ भारतीय बाजार को मिलेगा। चीन से बड़ी मात्रा में वस्तुओं का निर्यात अमेरिका होता है जो भारत के निर्यात से करीब 800 प्रतिशत अधिक है। निर्यातकों का कहना है कि अगर इसका आधा भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिल जाए तो काफी ज्यादा होगा। हालांकि निर्यातकों का कहना है कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इस कारण उन्हें ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन



अमेरिका अगर चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाता है तो इसका लाभ शहर के निर्यातकों को मिलेगा। अगर चीन के हिस्से का कुछ ऑर्डर भी मिल जाए तो निर्यातकों के लिए काफी होगा। अभी भारत पर टैरिफ बढ़ाने से निर्यातक परेशान हैं। - विकास शर्मा, सचिव चैंबर ऑफ एक्सपोटर्स
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ माह पहले खिलौने के निर्यातक पर टैरिफ शून्य था। जिसे बढ़ाकर 10 प्रतिशत फिर 25 प्रतिशत और अब 50 प्रतिशत कर दिया गया। इसका असर जिले के निर्यातकों पर पड़ा है। अब अगर चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाए तो इसका लाभ खिलौना निर्यातकों को मिलेगा। - तरुण चेतवानी, महासचिव, द टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article